Thursday, April 24, 2025

झांसी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका

झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में सड़क किनारे गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही कि युवक की हत्या कर उसका शव यहां फेंका गया है।

कदौरा ग्राम में आज सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक के शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस पहुंची और छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लिया।

 

[irp cats=”24”]

बड़ागांव थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके में लगभग 30 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसका शव यहां किसी ने फेंका है। मृतक के पेट पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया दिया गया है। घटना की छानबीन में पुलिस की टीमें लगी हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय