Sunday, April 27, 2025

पुराने सिक्के और नोटों को लाखों में खरीदने का हुआ सौदा, नोएडा की महिला को बेवकूफ बना गया ठग, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से पुराने सिक्के और नोट की कीमत लाखों में लगाकर जालसाज ने आठ हजार 320 रुपये की ठगी कर ली।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 मैं रहने वाली श्रीमती सरोज शर्मा के पास पुराने नोट और सिक्के थे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न अकाउंट पर भी साझा की थी। 11 मार्च को रात नौ बजकर 44 मिनट पर सरोज के पास राजज्ञानी नाम के व्यक्ति का फोन आया। संबंधित व्यक्ति ने महिला से कहा कि उसे जानकारी मिली है कि उसके पास भारी संख्या में पुराने सिक्के और नोट हैं। जालसाज ने सिक्के और नोट के बदले में 90 लाख रुपये देने की बात कही।

उन्होंने बताया कि इसके बाद जालसाज ने फिलिंग चार्ज का हवाला देकर महिला से 1120 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। अन्य कर की बात कहकर जालसाज ने कई खातों में महिला से कुल 8320 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इतनी रकम लेने के बाद भी जब जालसाज ने महिला से जीएसटी के नाम पर पैसे की मांग की तो उन्हे ठगी की आशंका हुई और महिला ने अपने पैसे वापस मांगे।

[irp cats=”24”]

इसके बाद जालसाज ने नंबर बंद कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय