Friday, April 25, 2025

नोएडा में हुई गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई की हत्या में वांछित दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 में 19 जनवरी को हुई गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों के नाम अब्दुल कादिर पुत्र जाहिद उम्र 25 वर्ष तथा कुलदीप पुत्र सुनील वर्मा उम्र 24 वर्ष है।

 

 

[irp cats=”24”]

दिल्ली पुलिस के अधिकारी के अनुसार दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने आज मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों को घायल अवस्था में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नोएडा पुलिस के अधिकारी मुठभेड़ में घायल बदमाशों से पूछताछ करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

 

वहीं सूरज मान की हत्या में वांछित दो शूटरो की दिल्ली पुलिस द्वारा की गई नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए है। नोएडा पुलिस के अधिकारियों को शक है कि दोनों बदमाशों की दिल्ली पुलिस ने सेटिंग से गिरफ्तारी दिखाई है। घटना वाले दिन से ही इस बात की चर्चा थी कि उक्त हत्याकांड में शामिल बदमाश दिल्ली में सरेंडर कर सकते हैं। नोएडा पुलिस के अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कुछ पुलिस कर्मियों के संलिप्त होने की भी जानकारी है।

 

 

बताया जाता है कि सूरज मान अपने घर वालों से अलग होकर छुपकर नोएडा में रह रहा था। उसके फोन की लोकेशन के आधार पर बदमाशों की इसकी सटीक जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारी इस एंगल से भी मामले की जांच कर रहे हैं। नोएडा पुलिस ने घटना के अगले दिन धीरज और मनु नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है था। मृतक के भाई ने धीरज सहित कई लोगों को नामित करते हुए थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज करवाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय