Saturday, April 26, 2025

अखिल भारतीय गुर्जर सभा के अधिवेशन में धनसिंह कोतवाल को भारत रत्न दिए जाने की मांग

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह में सरदार पटेल जी 149th जयंती पर गुर्जर समाज के विशाल स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुर्जर सभा अधिवेशन में भारतीय गुर्जर सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने की। भारतीय गुर्जर सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री मनसुख मंडियां रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्विद्यालय प्रांगण में स्थित धन सिंह कोतवाल गुर्जर और चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केंद्रीय मंत्री ने की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह जी (पूर्व चेयरमैन खादी ग्रामोद्योग) ने की। गुर्जर राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश चन्दर भट्टी ने कोतवाल धनसिंह गुर्जर को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई। इस पर कार्यक्रम में उपस्थित गुर्जर बिरादरी के सभी लोगों ने सर्व समिति से सहमति व्यक्त की।
आज कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर,हरियाणा राज्य के मंत्री  राजेश नगर मौजूद रहे। गुर्जर सभा के महा अधिवेशन में गुर्जर बिरादरी की एकता पर जोर दिया गया।

[irp cats=”24”]

राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने बताया आज सभा की तरफ से हरीश पाल पूर्व संसद और वीरेंद्र सिंह सदस्य विधान पारिषद और पूर्व मंत्री को उनके समाज के लिये किये गये योगदान के लिये सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मंडाविया ने अपने संबोधन में कहा कि आज वो अपने को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं कि उनके समाज ने मेरठ में बुलाकर मान बढ़ाया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने धन सिंह कोतवाल गुर्जर को भारत रत्न दिये जाने की वकालत की।

इस अवसर पर गुर्जर समाज से विधायक, मंत्री गण, पूर्व विधायक के अलावा अखिल भारतीय गुर्जर सभा के राष्ट्रीय पदाधिकारि और 14 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और समाज के प्रतिष्ठित नेता और सरदार पटेल के अनुयायियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय