Saturday, May 10, 2025

नोएडा में पति ने दहेज में मांगी कार व 50 लाख रुपया, विवाहिता ने दर्ज कराया मुकदमा

नोएडा। महिला थाने में एक विवाहिता ने पति समेत चार लोग के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में कई अस्पतालों पर मारा छापा, मिली एक्सपायरी दवाइयां, कई अस्पताल किये गए सील

 

दादरी के गांव बैरंगपुर उर्फ नई बस्ती निवासी प्रीति ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी विवेक और उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी उसके देवर मनीष के साथ 30 जनवरी वर्ष 2020 को हुई थी। दोनों बहनों की शादी में माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि वह अतिरिक्त दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपए की मांग करने लगे।

 

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में 2 साल पहले आबंटित हो गए थे दीनदयाल आवास, अभी तक नहीं मिला कब्ज़ा, मंत्री ने कमिश्नर से जताई नाराजगी

 

मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करनी शुरू कर दी। 9 अक्टूबर वर्ष 2024 को इन लोगों ने मिलकर महिला को कमरे में बंद करके शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक जान से मारने की नीयत से डंडे और लाठी से बुरी तरह से पीटा। महिला को आरोपियों ने घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले की उस दौरान पुलिस से पीड़ित ने शिकायत की। पुलिस ने मध्यस्थता कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मामले में महिला की शिकायत पर उसके पति विवेक, देवर मनीष सास निर्मला और ससुर मनमोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय