Friday, April 25, 2025

हिन्दुओं को जातियों में बांटने की अखिलेश की कोशिश होगी नाकाम -भाजपा

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह ने मंगलवार को कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिन्दू समुदाय को जाति में बांटने की कोशिश सफल नहीं हो पायेगी।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, मीशो पर गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट्स की बिक्री पर विवाद

सिंह ने कहा कि ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’ के नारे ने अखिलेश यादव की नींद उड़ा दी है। उनकी बैचैनी का आलम यह हैं कि अब तो उनके ‘नवरत्न’ भी उनको सुझाव नहीं दे पा रहे हैं।

सलमान को फिर धमकी, लॉरेंस का सहयोगी बता कर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने कहा “ सब लोग जानते थे कि अखिलेश की पार्टी का नाम समाजवादी और काम समाजबाटी का है। जब जनता के बीच भेद खुल गया तो अब वे अब हिन्दुओं को जाति में बांटने का काम करने लगे। वे जनता को भ्रमित करने के लिए रोज नये नारे गढ रहे हैं, लेकिन उनकी यह कोशिश निरर्थक साबित हो रही है।

अल्मोड़ा बस हादसे में अब तक 20 शव खाई से निकाले गए, संख्या बढ़ने की आशंका

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए सपा के राम चरित मानस की प्रतियां जलाना, साधु सन्यासियों का अपमान, राम भक्तों पर गोली, भगवान् श्री राम को हवा में उड़ाने और मठ माफियाओं को जोड़ने के प्रयास को जनता अब जान चुकी है। उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि जिसके लिए वो कर रहे हैं, वे भी आपके होने वाले नहीं है। जनता अब उनको समझ चुकी है तथा प्रदेश में विधानसभा के उप चुनाव में उनको भारी पराजय का सामना करना पड़ेगा जबकि जनता विकास को तरजीह देकर उप चुनाव में भाजपा को भारी जीत दर्ज करायेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय