Saturday, May 10, 2025

जाट आरक्षण की मांग को दी जाएगी गति-प्रमोद बालियान

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट महासभा की एक बैठक बंधन बैंक्विट हॉल एटूजेड चौराहा पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम जाट महासभा के जिला पदाधिकारियों को महापुरुषों का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उसके बाद जाट महासभा के जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद बालियान का विशेष तौर पर सम्मान करते हुए कहा कि प्रमोद बालियान हमेशा जिले में समाज सेवा में अग्रणीय रहते हैं।

जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ,विकास बालियान, जिला संयोजक अंकुर काकरान, गोपाल चेयरमैन, प्रदेश महासचिव युवा अमन रॉयल, अखिलेश चौधरी, संजीव एडवोकेट, सतपाल सिंह मान, नवीन राठी, धर्मेंद्र तोमर, कृष्णपाल राठी, पवन अहलावत, मनोज मास्टर, संजीव खोखर, हिमांशु राठी, युवा जिला अध्यक्ष विशाल खोखर, टीटू प्रधान, मोहित पवार, जतिन सालार, जयंत सिंह आनंद आदि को भी सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता और राष्ट्रीय महासचिव जाट महासभा धर्मवीर सिंह खोखर ने कहा कि जाट समाज को संगठित करके जाट आरक्षण की मांग को गति दी जाएगी। प्रदेश महासचिव जाट महासभा अंजू खोखर ने कहा कि इस संघर्ष में महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने में आगे रहेंगी। प्रमोद बालियान ने कहा कि हर समाज को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन संघर्ष की दशा-दिशा पटरी से नहीं उतारती चाहिए। उन्होंने कहा कि संयम और रणनीति से ही मंजिल पर पहुंचा जा सकता हैं। बैठक का संचालन दीपक चौधरी एडवोकेट और अंकुर काकरान ने संयुक्त रूप से किया तथा अध्यक्षता जितेंद्र राठी ने की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय