Sunday, May 11, 2025

नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में डांस करते हुआ विवाद, गोली चली, 3 गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गार्डन गैलरिया मॉल में आये दिन पार्टी करने के दौरान लोगों के बीच विवाद हो रहा है। ताजा मामला गोली चलने का प्रकाश में आया है।

 

थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गार्डन गैलरिया मॉल में स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डांस करने के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

 

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि अमित कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गार्डन गैलरिया मॉल में स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने आए थे। वहां पर संचित बंसल, शिखर और यश नामक तीन युवक जो कि खुर्जा के रहने वाले हैं वे भी आए थे।

 

उन्होंने बताया कि डांस करते समय उनके साथ आरोपियों का विवाद हो गया। जब वह बाहर निकले तो आरोपी संचित बंसल ने अवैध हथियार से उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने संचित, शिखर और यश को गिरफ्तार कर लिया है। संचित का खुर्जा में क्रोकरी का कारोबार है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय