Tuesday, May 13, 2025

सांगानेर स्थित हिंगोनिया गौशाला में गोबर से बने दीपको का वितरण अभियान शुरू

जयपुर। सांगानेर स्थित हिंगोनिया गौशाला में गाेबर से बने पर्यावरण अनुकूल दीपकों के वितरण अभियाान का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ काे गोबर से बने दीपक भेंट किए गए।

इस अवसर पर राठौड़ ने बताया कि यह पहल न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थायी विकास को भी बढ़ावा देती है।

गौरतलब है कि जयपुर के 250 वार्ड में लगभग 2 लाख 50 हजार गोमय दीपक का वितरण किया जाएगा। साथ ही कार्तिक माह में विभिन्न मंदिरों में भी गोबर से बने दीपकों का वितरण किया जा रहा है। हिंदू धर्म में गाय के गोबर का विशेष महत्व है। इसे पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय के गोबर में मां लक्ष्मी का वास होता है। गोबर का पूजा में इस्तेमाल करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में गोबर का दीपक का भी विशेष महत्व है। यह दीपक जलने के बाद इसका खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है यह वनस्पति और पर्यावरण के लिए बहुत ही लाभदायक है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय