Thursday, April 24, 2025

अटल भूजल योजना के अंतर्गत तालाबों के संबंध में जिलाधिकारी ने ली बैठक

बागपत। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में अटल भूजल योजनान्तर्गत चयनित तालाबों के सम्बंध में  बैठक कर सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

अटल भूजल योजना जनपद -बागपत में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 32 तालाबों का जीर्णोंद्धार प्रस्तावित था।

जिसके लिए रु० 2.56 करोड़ का आवंटन हुआ था। जिसमें से 31 तालाबों पर अटल भूजल निधि से प्रस्तावित कार्य पूर्ण करा लिया गया है। जिसके सापेक्ष कुल 2.0178 करोड़ रुपए व्यय हुआ है।

[irp cats=”24”]

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 01है० से बड़े कुल 11 तालाबों के  जीणोद्धार के लिए कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई को बनाया गया है। जिसके लिए कुल रु० 5.69 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित है। जिसके सपेक्ष गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि तालाबों में किसी भी तरह की लापरवाही की जाती है। कार्यकारी संस्था के साथ जिम्मेदारी तय करते हुए उनके प्रति कड़ी कार्यवाही की जाएगी कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

01 है० से छोटे कुल 16 तालाबों के जीर्णोंद्धार के लिए कार्यदायी संस्था भूमि संरक्षण विभाग को बनाया गया है। जिसके लिए कुल रू० 1.36 करोड़ का आवंटन हुआ है।

जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 के शेष कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करने के गुणवत्ता के साथ निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, सहायक अभियंता सर्वेश कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय