Saturday, April 26, 2025

मेरठ में दहेज हत्या में फरार आरोपी और उसकी मां गिरफ्तार

मेरठ। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए अभियान के अन्तर्गत मुखबिर की सूचना पर थाना लिसाड़ी गेट पुलिस दहेज हत्या में फरार चल रहे मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजन जाटव पुत्र स्व0 मनोहर लाल निवासी नया शिव मन्दिर ग्राम लिसाडी थाना लिसाडी गेट मेरठ व उसकी मां राजबाला पत्नि स्व0 मनोहर लाल निवासी को मसकन से गिरफ्तार किया गया।

बता दें वादी कर्ण सिंह पुत्र स्व0 लल्लू सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर बांगड थाना किठौर मेरठ ने अपनी पुत्री कविता की शादी राजन पुत्र स्व0 मनोहर लाल निवासी म0नं0 137 निकट नया शिव मन्दिर ग्राम लिसाडी थाना लिसाडी गेट मेरठ के साथ करायी थी।

परन्तु ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी दहेज की मांग पूरी न होने के कारण 27 जुलाई केा कविता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना लिसाडी गेट में मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त राजन व उसकी मां राजबाला को कोर्ट के समक्ष समय से पेश कर जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय