Thursday, April 24, 2025

यूपी में हवा की दिशा बदलने से सूरज ने बढ़ाई तपिश, अगले 5 दिनों में बारिश की संभावना

कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव आता दिख रहा है, लेकिन शुक्रवार को हवाओं की बदली दिशाओं से तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 25 मई तक आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने देश भर में विकसित मौसम प्रणाली को लेकर बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रुप में विकसित है। इसके साथ ही एक ट्रफ उत्तर बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक जा रही है। एक और ट्रफ विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव होता दिख रहा है। इन स्थितियों के चलते बीते दिन जहां 41 डिग्री तापमान पहुंच गया तो वहीं अब बराबर सामान्य से नीचे तापमान चल रहा है। हालांकि शुक्रवार को उत्तर पश्चिम हवाओं के चलने से तापमान कुछ बढ़ा है लेकिन फिर भी 40 से नीचे ही रहा।

बताया गया कि अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 56 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 26 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 6.7 किमी प्रति घंटा रही।

[irp cats=”24”]

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण 23 से 25 मई के मध्य हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय