Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर में करंट लगने से कूड़ा बीन रहे युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम 

सहारनपुर। जनपद में करंट लगने से कूड़ा बीन रहे एक युवक की मौत हो गई। युवक द्वारा शोर मचाने पर राहगीर व पुलिस मौके पर पहुंची। वसीम को जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। वसीम की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के अंबहेटा थानाक्षेत्र में कूड़ा बीनने के दौरान करंट लग जाने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक खाताखेडी निवासी वसीम पुत्र सलीम (30) अपने साथी खाताखेडी निवासी रिहान पुत्र नन्हा के साथ कूडा बीनने फन्दपुरी आया था।वसीम कूड़ा बीनने राजबाहे के पास गया तो वहां पहले से टूटें पडे एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से वसीम बेहोश हो गया। रिहान द्वारा शोर मचाने पर राहगीर व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वसीम को जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया।  वसीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय