Sunday, May 4, 2025

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 10 बजे से खुलेंगे

मुजफ्फरनगर: भीषण ठंड के कारण उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। प्रदेश में अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने मकर संक्रांति पर्व तक यह बदलाव लागू करने का आदेश दिया है। पहले कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक चलती थीं। अब यह समय सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कर दिया गया है।

यूपी में 15 IPS अधिकारी बदले, 8 ज़िले के बाद पुलिस कप्तान बदले,मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी सहारनपुर गए

शिक्षा निदेशक द्वारा जारी लेटर में कहा गया है कि सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाओं का समय बदल दिया गया है। सभी विद्यालयों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। डॉ. महेंद्र देव ने सभी डीआईओएस को भेजे निर्देश में कहा है कि 14 जनवरी तक सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय सुबह 9:30 बजे के बजाय सुबह 10 बजे से चलेंगे और दोपहर 3:30 बजे की जगह 3 बजे ही छुट्टी होगी। 15 जनवरी को माध्यमिक विद्यालयों में पहले से छुट्टी घोषित है जबकि बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां चल रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय