Monday, May 19, 2025

अभिनव समाज के प्रयासों से लावारिस अस्थियों को मिली मां गंगा की गोद

हरिद्वार। दिल्ली की सामाजिक संस्था अभिनव समाज के प्रयासों से दिल्ली के विभिन्न स्थानों से एकत्र कर लाये गये 70 लावारिस व्यक्तियों की अस्थि कलश को शुक्रवार को पूर्ण विधि विधान से कनखल सतीघाट पर गंगा में गंगा की गोद विसर्जित किया गया।इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने सभी के मोक्ष की कामना की।

अभिनव समाज के संस्थापक जीके गुप्ता ने कहा कि लोगों के सूचना देने पर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से लावारिस लोगों की अस्थियां एकत्र की जाती हैं। उन्होंने कहा कि लावारिस व्यक्तियों की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने से मन को तसल्ली मिलती है।

रिया सिंह ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से संस्था लावारिस व्यक्तियों की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दाह संस्कार के उपरांत अस्थियां गंगा में विसर्जित किए जाने पर ही मृतक आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। संस्कार में इंद्रा गुप्ता, पूर्व पार्षद वंदना गुप्त, उषा देवी, अनिल कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय