Friday, April 26, 2024

दिल्ली से सटे नोएडा में नव विवाहिता समेत आठ लोगों ने की आत्महत्या

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के हाइटेक सिटी नोएडा व ग्रेटर नोएडा में ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता, जहां आत्महत्या होने की खबर न मिलती हो। यहां मानसिक तनाव की स्थिति काफी खतरनाक स्तर पर है। 24 घंटे के अंदर यहां रहने वाले 8 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सभी शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गौतमबुद्व नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव में रहने वाली रीता नामक महिला 20 वर्ष का शव उसके घर में आज सुबह को मिला है। उन्होंने बताया कि मृतका के पति बबलू की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किया है। महिला की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले धर्मपाल उम्र 33 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। धर्मपाल को गंभीर हालत उसके परिजनों ने उपचार के लिए उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के ही सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले कप्तान सिंह (28 वर्ष) नामक युवक ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना आज सुबह को थाना सेक्टर-39 पुलिस को मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाले कुलदीप सिंह पुत्र रामचंद्र उम्र 30 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंबेडकर सिटी कॉलोनी में रहने वाले रोशन पुत्र महेंद्र मंडल उम्र 21 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि थाना फेस दो क्षेत्र में रहने वाले विवेक पुत्र सत्येंद्र सिंह उम्र 21 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले रोहतास पुत्र रामपाल उम्र 26 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि राजकुमार पुत्र अभय राम उम्र 50 वर्ष में मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय