Sunday, April 27, 2025

कानपुर में बुजुर्ग दुकानदार ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

कल्याणपुर की रहने वाली ममता (काल्पनिक नाम) ने बताया कि आठ साल की बेटी स्कूल के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में ही एक बुक स्टोर के 56 वर्षीय दुकानदार ने छात्रा को बहाने से अपनी दुकान के अंदर बुलाया। जहां दुकानदार ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इधर आरोपित के चंगुल से छूटी पीड़िता किसी तरह से घर पहुंची और उसने आपबीती रो-रोकर परिजनों को सुनाई। इस पर परिजन कल्याणपुर थाना पहुंचे और आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई।

डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर पाॅक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपित संजय त्रिपाठी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय