Saturday, April 26, 2025

मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन को लगी गोली

मेरठ। मेरठ में मंगलवार को बदमाशों ने कई जगह लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ रात में कई दबिश दी। कई जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें थाना लिसाड़ी क्षेत्र के दो बदमाशों से नौचंदी ग्राउंड में पुलिस से मुठभेड़ हुई।

जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ रात दो बजे हुई है। घायल बदमाशों के नाम आजाद और शकील हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी मुठभेड़ थाना लालकुर्ती क्षेत्र में हुई है। सीओ पूनम सिरोही ने बताया कि एक युवक बिना नंबर की बाइक पर जा रहा था।

उसको पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में पुलिस की गोली युवक के पैर में लगी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिलशाद बताया है। युवक थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इस्लामाबाद का रहने वाला है। उस पर करीब 10 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय