Wednesday, July 24, 2024

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार,25 हजार था इनाम,कब्जे से नकदी व हथियार बरामद  

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र में बीते माह 27 जनवरी को मदनपुरी कॉलोनी निवासी ठक्कर बेकरी कारोबारी के घर में घुसकर चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर सोने की अंगूठी व नकदी लूट ली थी। लूटपाट करने वाले बदमाशों की लोकेशन हरियाणा में आने के बाद थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित पुलिस टीम के साथ बदमाशों के पीछे हरियाणा जा पहुँचे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जहां बदमाशों ने अपनी लोकेशन बदल ली और उत्तराखंड के विकास नगर पहुंच गए। वहीं थाना मंडी प्रभारी ने तत्काल विकास नगर पुलिस से संपर्क कर सतर्क कर दिया। जहाँ 25 हजार के इनामी बदमाश जहाँगीर और उसके साथी सौरभ की देहरादून के विकासनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश जहाँगीर की दोनों टांगों में दो गोली लगी और एक बदमाश सौरभ के पैर में गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी व हथियार बरामद किये है।

 

बताया जा रहा है यह बदमाश विकास नगर में भी एक कारोबारी के घर लूट की योजना बना रहे थे। अब सहारनपुर मंडी पुलिस इनके फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस बदमाशों को रिमांड पर ले सकती है और पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय