Sunday, March 26, 2023

मेरठ में सुरंग खोदकर चोरी करने वालों का 10 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, लोगों में आक्रोश 

 

- Advertisement -

मेरठ। गढ़ रोड पर सराफ की दुकान में सुरंग खोदकर घुुसने की कोशिश करने वाले बदमाशों का पुलिस 10 दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी है। जबकि एसएसपी ने सर्विलांस व एसओजी सहित चार टीमों को लगाया था। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल चुकी है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के मयूर विहार कॉलोनी निवासी हेमेंद्र राणा की गांधी आश्रम के पास प्रिया ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनकी दुकान में छह महीने के भीतर बदमाश दो बार सुरंग बनाकर चोरी का प्रयास कर चुके हैं।

- Advertisement -

एक माह पूर्व परतापुर के रिठानी में भी सराफ की दुकान में सुरंग बनाकर चोरी का प्रयास हुआ था। बदमाशों द्वारा सराफ की दुकानों को निशाना बनाए जाने पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा था।

व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन कर आरोपियों का पकड़ने की मांग की थी। वारदात को 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस सुरंग खोदने वाले बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस होली, शब-ए-बरात और वीवीआईपी ड्यूटी में लगी थी। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय