Tuesday, April 1, 2025

सपा के शासन में हावी रहे कुकृत्य, बुन्देलखण्ड भी नहीं रहा अछूता : ब्रजेश पाठक

झांसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब- जब समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में रही, उन्होंने गुंडों माफियाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। उनकी सरकार में ऐसे कुकृत्य प्रदेश में हुए हैं। बुन्देलखण्ड उससे अछूता नहीं रहा। आज प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। उप्र. देश में नंबर 01 बनने की ओर अग्रसर है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मध्य प्रदेश के दतिया जाने से पहले रविवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन-जन में व्याप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के सहारे लोगों में भाजपा के प्रति विस्वास बढ़ा है। सर्व समाज के लोग भाजपा को आशीर्वाद देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं। सभी वर्गों के लोग गरीब कल्याण योजनाओं से लाभान्वित होकर मोदी को अपना अभिभावक मानते हैं।

मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के चुनाव पर उन्होंने कहा कि जिस ढंग से देश व प्रदेश में भाजपा काम कर रही है। सभी का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा की प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। और सरकार ने देश की दशा और दिशा बदलने का काम किया है। वहीं अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार प्रसार जोरों पर है। इसमें उत्तर प्रदेश के दिगज्ज नेता भी जगह-जगह कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। इसको लेकर आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक झांसी पहुंचे। वहां से वह मध्य प्रदेश के दतिया में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए रवाना हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय