Monday, February 24, 2025

जनता इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे, छात्राएं रही आगे

मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड स्थित मुस्तफाबाद में जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में गृह परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। घोषित किए गए परीक्षा परिणाम को देखकर छात्र-छात्राओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।

प्रधानाचार्य डा. विनोद कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अध्यक्ष ब्रह्म सिंह, मैनेजर अजय रॉयल ने सभी को बधाई दी एवं कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा छह में उन्नति पुत्री हरीश पाल, कक्षा 7 में अंशिका पुत्री हरीश पाल, कक्षा 8 में शशि पुत्र मुकेश, कक्षा 9 में मनीषा पुत्री कुलदीप, कक्षा 11 में महिमा पुत्री सुरेश पाल एवं विज्ञान वर्ग में स्वाति पुत्री नरेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय