Saturday, April 26, 2025

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी का बढ़ा कार्यकाल, 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ गया है। अब वह 29 फरवरी 2024 तक अपने पद पर रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार वे मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देंगे। इस अवधि में उन्हें अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा। उन्हें अंतिम आहरित वेतन में शुद्ध पेंशन की राशि घटाने के बाद भुगतान किया जाएगा।

ज्ञात हो कि अपर मुख्य सचिव गृह रहे अवनीश कुमार अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार नियुक्त किया गया था। अवनीश कुमार अवस्थी को इस अवधि में अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा।

[irp cats=”24”]

गौरतलब है कि विस्तार पाने की तमाम चर्चाओं के बीच 31 अगस्त को अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त हो गए थे। उप्र. एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) समेत उनके सभी विभागों का कार्यभार प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद को सौंप दिया गया था।

अवनीश अवस्थी के पास गृह के अलावा गोपन, वीजा-पासपोर्ट, जेल प्रशासन एवं सुधार, सतर्कता विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी थी। वह यूपीडा व उप्र. स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (उपशा) के सीईओ भी थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय