Monday, May 19, 2025

नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता की करंट लगाकर हत्या के आरोप में ससुर गिरफ्तार

नोएडा। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को थाना दादरी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाला मृतका का ससुर है।

 

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि थाना दादरी में एक व्यक्ति ने तीन जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी समरीन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे, तथा दहेज के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी है।

 

उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला के पति शोएब, ससुर नजाकत, चाचा शकीरा, तथा चाची रुबीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि दहेज में 2 लाख रूपये नकद की मांग पूरी न होने पर बिजली का करन्ट लगाकर विवाहिता  की हत्या की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आज मृतका के ससुर नजाकत पुत्र फकरुद्दीन को एनटीपीसी दादरी बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय