Friday, April 25, 2025

लखनऊ में पिता ने धारदार हथियार से बेटी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

गुडम्बा के मायापुरी कॉलोनी में संजय सिंह अपने सयुंक्त परिवार के साथ रहता है। मंगलवार को यूपी डॉयल 112 पर सूचना दी गयी कि संजय की 14 साल की बेटी पूजा सिंह की मृत्यु हो गयी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य को जुटाया।

पुलिस उप आयुक्त (उत्तरी) ने बताया कि पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि देर रात को पूजा फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी। इसी को लेकर उसका पिता से विवाद हुआ था। पिता ने ही हसिया से अपनी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय