Monday, February 24, 2025

मेरठ में फील्ड आफिसर की हार्ट अटैक से मौत,बैंक में शोकसभा

मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित मेरठ वन कॉलोनी निवासी लगभग विक्रांत पंवार(45) उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात थे। विक्रांत की पत्नी मंजू शिक्षिका हैं। विक्रांत की वर्तमान में परीक्षितगढ़ में तैनाती चल रही थी। वह मूलरूप से शामली के भारसी गांव के रहने वाले थे।

 

जिला प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि विक्रांत तबियत खराब होने के कारण ड्यूटी पर नहीं आए थे। रात उनके सीने में दर्द उठा। परिजन पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि आज शुक्रवार को गांव भारसी में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फील्ड आफिसर की मौत पर बैंक में शोकसभा आयोजित हुई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय