Tuesday, May 13, 2025

कर्नाटक के विजयपुर में कार और गन्ना कटाई मशीन में भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौके पर मौत

विजयपुर। कर्नाटक के विजयपुर से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है। यहां कार और गन्ना कटाई मशीन के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक विजयपुर तालुक के अलियाबाद के रहने वाले हैं। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह गंभीर हादसा हंयंसगी से तालिकोट आते वक्त हुआ है। मृतकों की पहचान निंगप्पा पाटिल (55), शांतप्पा पाटिल (45), भीमाशी संकनला (65), शशिकला (50) और दिलीप पाटिल (45) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक एक कार और गन्ना काटने वाली मशीन की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। यह हादसा तब हुआ जब परिवार शादी के लिए लड़की देखकर कार में वापस लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही तालिकोट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और सभी शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भिजवाया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन का चालक वाहन से फरार हो गया। आरोपी चालक की खोज जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बागेवाड़ी सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय