Sunday, April 20, 2025

बरेली में प्लाट पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में फायरिंग,इलाके में फैली दहशत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में कीमती जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार सुबह फिल्मी स्टाइल में खुलेआम फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गयी।

 

जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों ने आज सुबह हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बैखौफ दबंग खुलेआम सड़क पर फायरिंग करते रहे और इस दौरान का वीडियाे भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि सख्त कार्रवाई होगी।

 

पीलीभीत बाईपास स्थित हुई घटना में शामिल बिल्डर गुर्गों ने प्लॉट में खड़ी दो जेसीबी फूंक डालीं। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गुंडो के हौसले इतने बुलंद थे कि एक कार से दूसरों को कुचलना का प्रयास किया। पुलिस पहुंचने तक दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

 

घटनाक्रम पीलीभीत-बाईपास रोड स्थित बजरंग ढाबे पास हुआ है। बताते हैं कि बिल्डर राजीव राणा गुर्गों ने एक प्लाट पर कब्जे को लेकर सुबह-सुबह जमकर उत्पात मचाया। ढाबे के पास हाईवे पर जमकर गोलियां चलाईं। दोनों पक्षों के गुर्गे एक-दूसरे पर बंदकू और पिस्टल से फायरिंग करते रहे। इस गैंगवार के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी होते देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में छत पर टहल रहे एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गए।

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही दोनों पक्षों के गुर्गे घटनास्थल से फरार हो गए। इस घटना ने बरेली में जमीनों पर अवैध कब्जे, गैंगवार और गुंडे-माफियाओं के बुलंद हौसलों की पुष्टि कर दी है। बरेली में जमीन-प्लॉट, मकानों पर अवैध कब्जों को लेकर अक्सर गोलीबारी-मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं।

यह भी पढ़ें :  रामजीलाल सुमन का भड़काऊ बयान, करणी सेना और बाबर के DNA पर उठाए सवाल

 

गत वर्ष लैंड माफियाओं के विरुद्ध बरेली में बड़ी कार्रवाई के बाद अब इस घटना ने पुलिस और प्रशासन के सामने नई चुनौती पैदा कर दी है। खास बात ये है कि यह घटना उस वक्त सामने आई है जब बरेली रेंज के एडीजी बदल गए हैं। रमित शर्मा यहां के नए एडीजी बने हैं और इससे पहले बरेली में बिल्डरों की गैंगवार सामने आ गई। माना जा रहा है कि पुलिस इस घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है, क्योंकि इस वारदात ने सीधे तौर पर शहर के कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। क्षेत्राधिकारी तृतीय अनीता सिंह चौहान ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में जांच से पाया गया कि आदित्य उपाध्याय पुत्र स्व़ राम बाबू शर्मा निवासी ग्राम लालपुर थाना इज्जतनगर जनपद बरेली की पीलीभीत बाईपास रोड बजरंग ढ़ाबे के पास शंकरा महादेवा मार्बल्स नाम से मार्बल्स दुकान है। शनिवार सुबह विपक्षीगण राजीव राणा, उसका पुत्र नाम अज्ञात, केपी यादव अपने 40-50 अज्ञात लोग व 02 जेसीबी लेकर आदित्य उपाध्याय की दुकान पर आये, तोड़फोड़ करने लगे। उक्त घटना में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गयी है।

 

पुलिस ने जारी ब्यान में कहा है कि जेसीबी में आग लगा दी गयी। सूचना पर थाना इज्जतनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर फायर ब्रिगेड मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। मौके से आदित्य उपाध्याय, उसके पुत्र अविरल उपाध्याय को उनकी गन एसबीबीएल 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष की फॉर्च्यूनर कार कब्जे में लिया गया है। प्रकरण थाना इज्जतनगर, बरेली पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए - भूपेन्द्र चौधरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय