Sunday, February 23, 2025

मेरठ सीसीएसयू में फिर फायरिंग, गुस्साएं छात्रों ने कुलपति आफिस घेरा, हंगामा

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय शुक्रवार को एक बार फिर फायरिंग से दहल उठा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान आठ-दस युवक फायरिंग कर भाग निकले। घटना से गुस्साए छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हंस चौधरी का कहना है कि हमलावर जेल गए आरोपियों के साथी हैं।

एक मार्च को कैंपस में 10-12 युवकों ने पूर्व संघ उपाध्यक्ष एवं एबीवीपी के पदाधिकारी हंस चौधरी पर हमला किया था। इस मामले में मेडिकल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था।

वहीं शुक्रवार को हंस चौधरी और अन्य छात्र विवि के गेट के पास स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। इसी बीच आठ-दस युवक वहां पहुंचे और धमकी देने लगे। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी युवक गेट पर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

छात्रों का कहना है कि विवि के सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं की। आए दिन विवि में अराजक तत्व फायरिंग करके भाग जाते हैं। घटना के विरोध में छात्रों ने कुलपति कार्यालय में हंगामा कर दिया है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय