Tuesday, May 20, 2025

सहारनपुर में युवकों के बीच चली गोली से मचा हडकंप, तीन गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)। थाना नागल क्षेत्र में स्टेट हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर युवकों के दो गुटों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हो गई। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार ने आज बताया कि जांच में पता चला है कि युवकों के इन गुटों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

गोलीबारी की घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई है। थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि बड़ौली चौराहे पर एक ढाबे पर 18-20 युवक बैठे थे उसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से बाइकों पर सवार 15-20 युवक पहुंच गए। दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। उनके बीच 12 राउंड फायरिंग हुई। बाइक सवार युवक उलटे पैर वापस भाग गए। हमलावरों में से भी ज्यादातर युवक बाइकों पर बैठकर देवबंद की ओर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना स्थल से कारतूस के खाली खोखे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय