Saturday, May 10, 2025

वाराणसी में बच्ची से रेप के आरोप में चार नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

वाराणसी | वाराणसी में 5 मार्च को 14 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे नदी में फेंकने के आरोप में चार नाबालिगों और 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। नाविकों ने बच्ची को बचा लिया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

चारों लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और सुधार गृह भेज दिया गया। 19 वर्षीय युवक को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को होश में आने के बाद लड़की ने 12 मार्च को अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद सैदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

सैदपुर थाना प्रभारी शिव कुमार वर्मा ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय