Friday, April 25, 2025

शामली में वन विभाग की पुलखेडी पौधशाला में वन विभाग ने किया वानिकी नव वर्ष 2023 का आयोजन

शामली। वन विभाग की पुलखेडी पौधशाला में वन विभाग शामली द्वारा वानिकी नव वर्ष 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे लोगों को नयेे पौध उगाने की जानकारी दी और पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का आह्वान किया। इस दौरान पर्यावरण व जल संरक्षण अभियान में सहभागिता करने वाले बच्चों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

रविवार को शहर के कैराना रोड स्थित वन विभाग की पुलखेडी पौधशाला में वन विभाग शामली द्वारा वानिकी नव वर्ष 2023 का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख पति जयदेव मलिक, डीएफओ जगदेव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वनरक्षक जोगेंद्र कुमार द्वारा पौधशाला के संबंध में पौध उगाने की जानकारी दी गई। अग्रिम मृदा कार्य, पौधरोपण के संबंध में विपिन कुमार वनरक्षक, सिल्विकल्चर, विष्णु बहादुर वनरक्षक एवं वन्यजीवों, पूजा वन रक्षक के द्वारा कार्यक्रम में आए अतिथियों को पौधरोपण की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सर्वोदय इंटर कॉलेज शामली कक्षा 12 के छात्र मुददसिर चैधरी ने पानी बचाव के ऊपर किसानों के लिए एक प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया, जो काफी सराहनीय था। झाल के किसान खलेंद्र शर्मा द्वारा जैविक व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र व छात्राओं ने भी पर्यावरण के बारे में अपने-अपने विचार प्रकट किए। मुख्य अतिथि जयदेव मलिक, डीएफओ जगदेव सिंह व क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

[irp cats=”24”]

इस अवसर पर टिटौली के प्रधान पप्पू राज, पूर्व प्रधान राजपाल, पप्पू मलिक, वंश मलिक वन दरोगा, समुद्र लाल वन दरोगा, जोगेंद्र कुमार वनरक्षक, विपिन कुमार वनरक्षक, विक्रम ढाका, पूजा वनरक्षक, सोनू कुमार, विष्णु बहादुर, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय