Saturday, May 10, 2025

अजय माकन बने कांग्रेस के नये कोषाध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को अजय माकन को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष ने माकन को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।”

“पार्टी निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल के योगदान की सराहना करती है।”

पार्टी नेताओं के मुताबिक, बंसल ने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री माकन पहले दिल्ली इकाई के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके है। वह दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार में भी मंत्री थे।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय