Tuesday, April 29, 2025

शामली में भाजपा युवा मोर्चा सेवा पखवाडा के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

शामली। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाडा के अन्तर्गत कार्यक्रमों के क्रम में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने स्वच्छता कार्यक्रम एक अक्टूबर को एकजुट होकर एक घंटे के लिए सुबह 10 बजे श्रम दान कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छ भारत की स्वच्छांजली देने का आवाहन किया गया है। जिसके अन्तर्गत रविवार को नपद में सभी 12 मंडलों में भाजयुमों के आयोजन में पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। गांधी जयंती व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया।

मौके पर सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, डा. रामनिवास, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो वरून गोयल, चैयरमैन अरविन्द संगल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, जिला पुनित द्विवेदी, नीरज गौतम, रजनीश नामदेव, नितिन गोयल, छत्रपाल कश्यप, गौरव विश्वकर्मा, सोनू जुनेजा, अनुज धानिया, मनीष भटनागर, रवि कश्यप, अभय तोमर उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय