Friday, May 9, 2025

गाजियाबाद के मोदीनगर में आठ घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए का किया रेस्क्यू

गाजियाबाद। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मोदीनगर के चुड़ियाला गांव के जंगल से एक तेंदुए को रविवार की शाम को रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग की टीम को तेंदुए को रेस्क्यू करने में करीब 8 घंटे का समय लगा। खास बात यह है कि वन विभाग की टीम ने बिना जाल के ही तेंदुए को रेस्क्यू किया है। तेंदुए के रेस्क्यू किए जाने के बाद मोदीनगर इलाके के गांवों के लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए को शिवालिक के जंगलों में छोड़ने के लिए रवाना हो गई है।

मोदीनगर के चुड़ियाला गांव के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए को विचरण करते हुए देखा था, जिसके बाद आस-पास के गांवों में भी दहशत फैल गई थी। तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग को ग्रामीणों ने दी। इसके बाद विभाग की टीम ने देर रात तक आस-पास के गांवों में तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया, लेकिन वहां पर तेंदुआ होने के किसी तरह के साक्ष्य नहीं मिले।

रविवार को जिला वन अधिकारी मनीष सिंह व रेंज ऑफिसर अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने एक बार फिर चुड़ियाला गांव के जंगल में तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शाम को करीब छह बजे तेंदुए को रेस्क्यू कर दिया गया। तेंदुए को पिंजरे में बंद करके शिवालिक जंगलों में छोड़ने के लिए वन विभाग की टीम ले गई है।

रेंज अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि सोमवार की सुबह तेंदुए को वहां पर छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के रेस्क्यू होने के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय