Tuesday, April 29, 2025

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की सेहत में सुधार, हिंदुजा अस्पताल से छुट्टी मिली

मुंबई। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की सेहत में सुधार होने की वजह से सोमवार को उन्हें हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया है। मनोहर जोशी को 22 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था। शुरुआत में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। मनोहर जोशी से मिलने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी के साथ अस्पताल गए थे। साथ ही उनकी तबीयत को लेकर शिवसेना नेता चिंतित थे। लेकिन आज उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने मनोहर जोशी को आराम करने की सलाह दी है।

मनोहर जोशी को शिवसेना के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक के रूप में जाना जाता है। वे शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री हैं। वह कुछ समय के लिए राजनीति में सक्रिय नहीं थे। एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना में बड़ा विभाजन हो गया था। चालीस विधायकों और कुछ सांसदों ने एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाया और भाजपा के साथ गठबंधन किया। कई वरिष्ठ नेता भी इस दौरान उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे के साथ चले गए। लेकिन मनोहर जोशी ने इस दौरान भी ठाकरे का साथ नहीं छोड़ा, अब भी वह शिवसेना के ठाकरे गुट में ही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय