Saturday, April 26, 2025

महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री किसान नेता मीनाक्षी पाटिल का निधन,आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। महाराष्ट्र की पूर्व राज्य मंत्री और शेतकरी (किसान) कामगार पक्ष (शेकाप) नेता मीनाक्षी पाटिल (76 वर्ष) का शुक्रवार को तड़के अलीबाग में स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। मीनाक्षी पाटिल का अंतिम संस्कार आज दोपहर अलीबाग के पेजारी में स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

अलीबाग की पूर्व विधायक और पूर्व राज्य मंत्री मीनाक्षी पाटिल किसान मजदूर पार्टी की जुझारू नेता के रूप में जानी जाती थीं। मीनाक्षी पाटिल रायगढ़ जिला मराठी पत्रकार संघ की अध्यक्ष थीं। वह अलीबाग विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहीं। वह 1999 में तत्कालीन विलासराव देशमुख के कार्यकाल में राज्य मंत्री थीं। मीनाक्षी पाटिल शेकाप विधायक जयंत पाटिल, पूर्व विधायक पंडित पाटिल की बहन, शेकाप नेता आस्वाद पाटिल की मां थीं। मीनाक्षी पाटिल के निधन के बाद राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में शोक व्यक्त किया जा रहा है। मीनाक्षी पाटिल की ख्याति एक अध्ययनशील नेता के रूप में है।

मीनाक्षी पाटिल के निधन पर शरद पवार ने कहा, “पूर्व मंत्री मीनाक्षीताई पाटिल के निधन की खबर बेहद दुखद है। वे रायगढ़ जिले में किसान मजदूर पार्टी के कद्दावर नेता के रूप में जानी जाती थीं। वे हर जनांदोलन में सबसे आगे रहती थी। मीनाक्षीताई के निधन से राजनीतिक क्षेत्र ने एक विदुषी, कुशल एवं जनोन्मुखी नेता खो दिया है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय