Wednesday, April 16, 2025

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

पंजाब। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। वो मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। यहीं शिरोमणि अकाली दल के संस्थापक प्रकाश सिंह बादल ने अंतिम सांस ली। 21 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उनकी उम्र 95 साल थी।

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली थी. पिछले साल हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में वो सबसे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार थे। पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोविड बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए फरवरी 2022 में उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। बादल पिछले साल जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें :  टॉप 10 में शामिल देश की 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 84 हजार करोड़ की बढ़ोतरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय