Monday, March 31, 2025

नोएडा में मादक पदार्थ बेचने वाले चार शातिर गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले चार लोगों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छलेरा गांव के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी का नाम जीवन है।

उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर ऋषभ नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी उप- निरीक्षक अलका चैधरी ने डी-पार्क सेक्टर-63 के पास से की है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गस्त के दौरान सतपाल यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 15 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त था।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-126 पुलिस ने गस्त के दौरान प्रमोद कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी रायपुर पुस्ता के पास से हुई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय