Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन करने वाले विद्युत निगम के चार अभियंताओं पर गिरी गाज, किया गया निलंबित

सहारनपुर। सहारनपुर में राजस्व वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जनपद के हुसैन बस्ती, जैनबाग, आवास विकास व पेपर मिल रोड के जेई पर गाज गिरी है। यहां राजस्व वसूली में सबसे खराब प्रदर्शन पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए चार अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद में राजस्व वसूली में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले विद्युत निगम के चार अभियंताओं पर गाज गिरी है।

विद्युत निगम के अधिकारियों ने लापरवाही मानते हुए सभी अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इस बडी कार्रवाई के बाद से निगम में खलबली मची हुई है। शासन का राजस्व वसूली पर खासा जोर है। ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो, इसके लिए विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना भी चल रही है। लेकिन, विद्युत निगम के कुछ अभियंता राजस्व वसूली करने में रूचि नहीं ले रहे हैं। कई बार चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं हुआ है। जिसके बाद विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने चार अवर अभियंताओं पर कार्रवाई कर दी।

 

[irp cats=”24”]

हुसैन बस्ती उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता श्रीनिवास शर्मा, जैनबाग के तेजपाल, आवास विकास के पवन सिंह और पेपर मिल रोड उपकेंद्र के प्रांजल को निलंबित कर दिया है। राजस्व वसूली प्राप्ति में इन सभी का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय