Monday, May 12, 2025

मोरना में भूमि विवाद में पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चार घायल

मोरना। दो परिवारों के बीच खेती की भूमि को लेकर चल रही रंजिश के चलते बच्चों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें धारदार हथियारों के चलने से चार व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये भोपा अस्पताल पहुँचाया गया, जहां से गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

 

 

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला कलालान में गुरुवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष के सगे भाई जाहिद व वाजिद तथा दूसरे पक्ष के अब्दुल सलाम व उसका पुत्र आमिर घायल हो गये। घटना के दौरान हुए खूनी संघर्ष के बीच ग्रामीणों में भगदड़ मच गयी। घायलों का भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार किया गया। गम्भीर रूप से घायल जाहिद को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।

 

 

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो पक्षों में खेती जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के बीच गुरुवार को दोनों पक्षों के बच्चे आपस में खेल रहे थे, कि गेंद एक पक्ष के घर की छत पर चली गयी, जिसे लेकर कहासुनी व गाली-गलौज के उपरांत मारपीट हो गयी। पुलिस घटना की जांच   में जुट गयी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय