Saturday, February 22, 2025

सहारनपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोगों को सांप ने डसा, एक की मौत, तीन का कराया गया उपचार

सहारनपुर। बरसात के मौसम में सांप काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। आज अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों को सांप ने डस लिया। इसमें एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि तीन ने उपचार कराया तो जान बच गई। जिस किशोरी की मौत हुई, उसके परिजन पहले झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे। तीन घंटे बाद अस्पताल पहुंचे।

 

 

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में मोहसीन की 16 वर्षीय बेटी अमन को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर पर सांप ने काट लिया। परिजनों को पता लगा तो वह झांड़-फूंक कराने के लिए पास के गांव बरौली लेकर पहुंचे। यहां अमन की हालत देखकर जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान करीब तीन घंटे बीत चुके थे। जहां पर चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टरों का कहना था कि अगर समय से किशोरी को लेकर आते तो जान बच सकती थी। अमन अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।

उधर चिलकाना के गांव मलकपुर निवासी राजपाल पुत्र संतु (48) को सुबह खेत में खाद डालते समय सांप ने काट लिया। इसके अलावा अवनि पुत्री राकेश सैनी (14) निवासी खलासी लाइन और अनिस्ता पुत्री मुन्नालाल कपूरी गोविंद थाना देवबंद को भी घर के अंदर सांप ने डस लिया। इसके बाद यह सभी एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर एंटी स्नेक वेनम लगाई गई। जिससे इनकी हालत में सुधार है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय