Tuesday, March 18, 2025

तुर्किये में भूकंप के ताजा झटके, भारतीय सेना के अस्पताल में पड़ी दरार

अंकारा। विनाशकारी भूकंप से जूझ रहे तुर्किये में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटका इतना तेज था कि वहां के भारतीय सेना के अस्पताल में दरार आने के साथ कई स्थानों से नुकसान की खबर आ रही है। भूकंप आने के बाद से भारतीय सेना के जवान एहतियात बरतते हुए टेंट में आ गए हैं।

कुछ दिन पहले तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई, जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हजार पार गई है। इस विनाशकारी भूकंप ने 11 प्रांतों में भारी तबाही मचाई, जिसके बाद से दुनिया भर के देश राहत व बचाव कार्य में लगातार सहयोग कर रहे हैं। अभी भी भूकंप से जमीदोंज हुए मलबों से शव निकाले जा रहे हैं।

माराश शहर में कब्रिस्तानों में जगह कम होने के कारण दफनाने के लिए एक नया क्षेत्र आवंटित किया गया है। निर्धारित स्थान तेजी से भरने के साथ सामूहिक-दफन स्थल के लिए क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है।

रेस्क्यू मिशन में भारत ने भी तुर्किये की मदद में पैरा फील्ड हॉस्पिटल के साथ भारतीय सेना की मेडिकल टीम भेजी है। एनडीआरफ की कई टीमें भेजी गई हैं, राहत सामग्री भी लगातार पहुंचाई जा रही है। भारतीय सेना ने तुर्किये में अपने अस्पताल भी बना लिए हैं, जहां पर घायलों को उपचार मिल रहा है। इसके अलावा कुछ दूसरे देश भी अपनी तरफ से तुर्किये को सहायता भेज रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पूरे तुर्किये और सीरिया में कम से कम 870,000 लोगों को भोजन की आवश्यकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि भूकंप से लगभग 2.6 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय