Thursday, April 24, 2025

गुजरात में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म: कांग्रेस सांसद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

पालनपुर- गुजरात के बनासकांठा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ छह लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक आर.बी. गोहिल ने बताया कि यह घटना पांच नवंबर को अंबाजी कस्बे में हुई।

उन्होंने कहा, “छह नवंबर को अंबाजी थाने में मामला दर्ज किया गया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

[irp cats=”24”]

प्राथमिकी के अनुसार, लड़की शाम को अपने चाचा के घर जा रही थी, तभी लाला परमार नामक एक व्यक्ति, जो उसका परिचित था, ने उसे अपने दोपहिया वाहन पर लिफ्ट देने की पेशकश की।

पुलिस ने बताया कि परमार उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने और उसके पांच साथियों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और जब वह बेहोश हो गई तो वे भाग गए।

इस बीच, गुजरात से कांग्रेस की एकमात्र लोकसभा सदस्य गेनीबेन ठाकोर ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

ठाकोर ने कहा, “गुजरात में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। हाल ही में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। भाजपा सरकार के गृह मंत्री हर्ष संघवी यहां चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। अगर संघवी अपने काम पर ध्यान देते और लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल का इस्तेमाल करते तो यह हादसा नहीं होता।”

वह बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान का जिक्र कर रही थीं।

यह सीट तब खाली हुई थी जब ठाकोर ने बनासकांठा लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय