Tuesday, April 22, 2025

कानपुर में डॉक्टर दम्पत्ति के साथ किया था गैंगरेप, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुआ हिस्ट्रीशीटर

कानपुर। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुक्काबार रेप कांड मामले में एक और आरोपी अजय ठाकुर को क्राइम ब्रांच की टीम ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इससे पहले इस मामले में आरोपी अमन सेंगर ने कोर्ट में सरेंडर किया था। मुख्य आरोपित विनय ठाकुर और एमजी कैफे हुक्काबार संचालक शोभित पाल को बर्रा पुलिस जेल भेज चुकी है।

पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने गुरुवार को बताया कि बर्रा थाना क्षेत्र में हुक्काबार के अंदर डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पश्चिम बंगाल में जाकर छिपा था। प. बंगाल पुलिस की मदद से उसे पकड़ा गया है।

यह है पूरा मामला

बर्रा पुलिस को जानकारी देते हुए लड़की के डॉक्टर पिता ने बताया कि बीती तीन मार्च यानी शुक्रवार को उनकी 16 साल की बेटी को बर्रा के ही रहने वाले विनय ठाकुर ने हुक्काबार में बुलाया और उसे हुक्का पीने का दबाव बनाया। जबरन उसे हुक्का पिलाया और बाद में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर विनय ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो वो उस नाबालिग लड़की को अपने दोस्तों के साथ किसी सुनसान जगह पर ले गया।

बताते चलें कि विनय ने पहले पीड़िता के साथ मारपीट की और फिर गाल के नीचे काटा भी जिससे वहां उसके जख्म हो गया। वहीं आगे पीड़ित के पिता ने बताया कि बेटी किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची तब जाकर पूरी बात बताई।

यह भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पुनर्गठन की आवश्यकता - योगी

पीड़िता ने उस समय बताया था कि आरोपित विनय ठाकुर पिछले काफी समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लेकिन बीते शुक्रवार को उसे नशीली पदार्थ देकर रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। वहीं पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपितों पर गैंगस्टर की भी कार्यवाही की हुई है।

अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया

एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय के अनुसार गैंग लीडर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर है। गैंग के पांच सदस्यों में विनय ठाकुर, अमन सेंगर, विपिन उर्फ टेढ़ी, मोनू व शोभित पाल हैं। वहीं, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है।


- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय