Friday, May 16, 2025

गिरिराज सिंह बोले- ‘खेला’ करने वालों के घर में ही ‘खेला’ हो रहा है….

पटना। विपक्षी गठबंधन से विधायकों के पाला बदलने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि खेला करने वालों के घर में ही खेला ही रहा है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ती जा रही है कि विपक्ष की डूबती नाव पर से सब भाग रहे हैं।

भाजपा के ‘फायरब्रांड’ नेता माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में सत्ता गंवाने के बाद ये ‘बेचैन भारत’ हो गए हैं। ये उसी समय से एनडीए को तोड़ने और खेला होने की बात कह रहे थे।

उन्होंने कहा, “अब खेला करने वालों के घर में ही खेला हो रहा है। अब इनकी विश्वसनीयता कम हो रही है। यह इसी का परिचायक है।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अखिलेश यादव की पार्टी हो, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो या बिहार की घटना हो , खेला करने वालों के घर में ही खेला हो रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय