Monday, May 19, 2025

मेरठ में शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी पड़ोस के गांव के स्कूल में आठवीं की छात्रा है। आज वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और नामजद तहरीर देते हुए बताया कि जब भी वह स्कूल जाती है तभी एक युवक आते-जाते कमेंट कसता है। उसने कई बार रास्ता रोकते हुए छेड़छाड़ भी की।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने उस पर तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी भी दी। इससे घबराकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद करते हुए परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं है। भावनपुर इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय