Friday, April 25, 2025

गोवा के युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव को महाराष्ट्र में फेंका, गिरफ्तार

पणजी। गोवा पुलिस ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना 29 अगस्त को उत्तरी गोवा के पोरवोरिम में हुई। आरोपी ने हत्‍या के बाद शव को घटनास्थल से लगभग 80 किलोमीटर दूर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अंबोली घाट में फेंक दिया था।

अपनी प्रेमिका 30 वर्षीय कामाक्षी नाइक की हत्या करने के बाद आरोपी – जिसकी पहचान प्रकाश चुंचवाड के रूप में हुई – शव को महाराष्ट्र के अंबोली घाट में ले गया।

[irp cats=”24”]

पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसने अपने दोस्त की मदद से शव को फेंक दिया। आज, उसके अपराध कबूल करने के बाद, हम उसे घटनास्थल पर ले गए और शव बरामद किया।”

पुलिस ने कहा कि चुंचवाड ने कथित तौर पर अपने फ्लैट पर नाइक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पता चला है कि हत्या से पहले उसका महिला से झगड़ा भी हुआ था जिसके बाद मापुसा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया था।

बाद में, वह पोरवोरिम में उसके फ्लैट पर गया और कथित तौर पर हत्‍या को अंजाम दिया।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय