Monday, April 28, 2025

मेरठ में गोकशों की पुलिस से मुठभेड़, एक गोकश को लगी गोली

मेरठ। गोकशी करने वाले आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश के एक अन्य साथी को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जबकि उनका तीसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया,जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

 

[irp cats=”24”]

घायल बदमाश को मानवीय दृष्टिकोण से पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात थाना लोहियानगर इलाके में मेरठ पुलिस को जिलानी गार्डन से बजोट वाले रास्ते पर मुखबिर द्वारा गोकशी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपियों तक पहुंच गई। इस बीच उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो तीन बदमाशों ने जंगल की तरफ भागना शुरू कर दिया।

 

 

जब पुलिस ने उन्हें रोका तो एक आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी करार्वाई में गोली चलाई जिसमें चमड़ा पैठ,थाना लोहियानगर निवासी मेहराजुद्दीन उर्फ मेहराज नाम का आरोपी घायल हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय