Saturday, May 18, 2024

मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग,लाखों का माल जलकर राख

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। शनिवार को कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी के हरबंस विहार की है। जहां पर एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर पानी डालकर उस पर काबू का प्रयास किया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंचने लगी तो पुलिस ने लोगों को वहां से हटा दिया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा माल राख हो गया था।

 

मेरठ जिले के सराय काजी गांव के पास स्थित कपड़ा फैक्ट्री में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी फैक्ट्री के चौकीदार ने मालिक को दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने मेडिकल पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। दमकल ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का माल राख हो गया।

 

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कपड़ा फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। चौकीदार ने बताया कि अचानक फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठने लगा। चौकीदार ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। चौकीदार और लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इससे आग और भड़क गई। इस कारण चौकीदार घबरा गया। उसने फैक्ट्री से बाहर निकलकर इसकी जानकारी अपने मालिक और दमकल विभाग को दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय